
बीती तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे (डॉलर में)
ऽ आय 163.2 करोड़ डॉलर, तिमाही दर तिमाही 1.5 प्रतिशत, साल दर साल 18 प्रतिशत बढ़ी
व स्थिर मुद्रा संदर्भ में आय में वृद्धि तिमाही दर तिमाही 3.5 प्रतिशत
ऽ एबिटा 23.9 करोड़ डॉलर, तिमाही दर तिमाही 13.5 प्रतिशत घटी, साल दर साल 6.2 प्रतिशत घटी
व एबिटा मार्जिन 14.8 प्रतिशत
ऽ कर बाद लाभ 14.3 करोड़ डॉलर, तिमाही दर तिमाही 28.0ः कम, साल दर साल 22ः कम
ऽ मुक्त नकद प्रवाह 7.16 करोड़ डॉलर रहा, कर बाद लाभ में परिवर्तन 50.2ः
बीती तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे (रूपये में)
ऽ आय 12,708 करोड़ रूपये, तिमाही दर तिमाही 4.9ःअधिक, साल दर साल 24.6ः अधिक
ऽ एबिटा 1,880 करोड़ रूपये, तिमाही दर तिमाही 10.0ः कम, साल दर साल 2ः अधिक
ऽ समेकित शुद्ध लाभ 1,132 करोड़ रूपये, तिमाही दर तिमाही 24.8ः कम, साल दर साल 16.4ः कम
अन्य खास बातें
ऽ कर्मचारियों की कुल संख्या तिमाही दर तिमाही आधार पर 6,862 बढ़कर 1,58,035 पहुंची
ऽ 30 जून, 2022 तक 111.4 करोड़ डॉलर की नकदी एवं नकदी के समकक्ष
टेक महिन्द्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी ने कहा, हम यह वित्त वर्ष सतत सामान्य वृद्धि प्रदान करते हुए एक नयी प्रतिबद्धता के साथ शुरू कर रहे हैं। गतिशील वैश्विक वृहद आर्थिक वातावरण को देखते हुए हम लचीला और सचेत बने हुए हैं और कुछ हटकर पेशकश करने के लिए नयी और उभरती प्रौद्योगिकियों में निरंतर निवेश करना जारी रखेंगे। हमारी जीत की रणनीति इन तीन स्तंभों- उद्देश्य, लोग और निष्पादन पर टिकी है जिससे हमें इस बाजार में मजबूत मांग के वातावरण का दोहन करने में मदद कर रही है।
टेक महिन्द्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित आनंद ने कहा, डिलवरी, परिवर्तन, लागत का महत्तम उपयोग, नकदी परिवर्तन पर हमारा खास ध्यान होगा क्योंकि हम इस बाजार में आपूर्ति के रास्ते बाधाओं को निरंतर दूर कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य परिचालन उत्कृष्टता और चालू वित्त वर्ष के दौरान परिचालन के मोर्चे पर सुधार के जरिये लाभप्रदता बढ़ाने का है।
प्रमुख हासिल ठेके
ऽ टेक महिन्द्रा को ढांचागत सहयोग और मैनेज्ड सर्विसेज सहित अगली पीढ़ी के डिजिटल आईटी परिचालन के लिए अफ्रीका में सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक द्वारा पसंदीदा साझीदार के तौर पर चुना गया।
ऽ टेक महिन्द्रा को अगली पीढ़ी के एआई परिचालन रूपरेखा और टूल्स को उपयोग करते हुए डिजिटल सेवा परिवर्तन लागू करने के लिए पश्चिम एशिया में एक सबसे बड़े नगर संगठन द्वारा चुना गया जिससे ग्राहकों को अनुभव बढ़ाया जा सकते और एक शानदार ग्राहक सेवा डिलीवरी व्यवस्था स्थापित हो सके।
टेक महिन्द्रा को अमेरिका में एक दूरसंचार कंपनी द्वारा बीएसएस और ओएसएस परिचालन के लिए एक कैप्टिव सेंटर का सह निर्माण कर परिचालन का विस्तार करने के लिए चुना गया है। इससे 5 जी और वायरलेस प्रौद्योगिकी के लिए दूरसंचार आईटी व्यवस्था समर्थ बनेगी।
टेक महिन्द्रा को उत्तरी यूरोप में एक अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी का ढांचागत सुविधाओं, क्लाउड और एप्लीकेशन आधुनिकीकरण जिसमें एंड यूजर्स सर्विस शामिल है के जरिये उसके मुख्य कार्यों का प्रबंधन करने के लिए चुना गया गया है।
टेक महिन्द्रा ने क्लाउड परिवर्तन एवं एंड टु एंड इंफ्रा मैनेज्ड सर्विसेज जिसमें डेटा सेंटर मैनेजमेंट और नेटवर्क सेवाएं शामिल है, के लिए अमेरिका में एक अग्रणी बीमा कैरियर से ठेका हासिल किया है।
टेक महिन्द्रा को दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में एंड टु एंड सिस्टम इंटीग्रेशन लागू करने के लिए एक अग्रणी एशियाई दूरसंचार समूह द्वारा चुना गया है।
टेक महिन्द्रा का चयन यूरोप में एक अग्रणी वित्तीय संस्थान द्वारा उसके एंड टु एंड बीपीओ का डिजिटल परिवर्तन करने और डिजिटल परिवर्तन सेवाओं के लिए किया गया है।
टेक महिन्द्रा को एक वैश्विक दूरसंचार कंपनी द्वारा उसके प्लेटफॉर्म का आधुनिकीकरण करने के लिए कई वर्ष का ठेका दिया गया है जिसके तहत आपातकाल और दैनिक जन सुरक्षा संचार को सुगम बनाया जाएगा।
टेक महिन्द्रा को अफ्रीका में एक अग्रणी दूरसंचार ऑपरेटर द्वारा डिजिटल परिवर्तन और संपर्क केंद्र प्रबंधन का कई वर्षों का ठेका दिया गया है।
कारोबारी झलकियां
टेक महिन्द्रा की आरएंडडी इकाई मेकर्स लैब टीएम ने अपनी तरह का पहला मेटा विपेज लांच किया जो महाराष्ट्र में परगांव में स्थित है। यह रोब्लॉक्स प्लेटफॉर्म पर सीखने की विधा को मनोरंजनपूर्ण बनाता है। रोब्लॉक्स का उपयोग कर विद्यार्थी भारत मार्कअप लैंग्वेज में कोडिंग सीख सकते हैं। मेकर्स लैब द्वारा निर्मित यह प्लेटफॉर्म मातृभाषा में कोडिंग में मदद करता है।
टेक महिन्द्रा ने माइक्रोसॉफ्ट सेंटिनल पर विकसित एक क्लाउड आधारित वर्चुअल सिक्युरिटी ऑपरेशन सेंटर सेंटइंड्रा का निर्माण करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ गठबंधन किया है। सेंटइंड्रा सभी सुरक्षा घटकों के साथ एक सिंगल मॉनिटरिंग पेन की पेशकश करता है।
टेक महिन्द्रा ने न्यू जर्सी में केसाइट टेक्नोलॉजीज की 5जी ओ-रैन टेस्ट लैब सुविधा में 5 जी उपकरण को प्रमाणित करने के लिए उसके साथ गठबंधन की घोषणा की है। इससे वह लैब ओरैन गठबंधन के विनिर्देशन का अनुपालन करने के लिए ओईएम द्वारा विकसित डिजाइन को वैधता प्रदान करने में सुविधा होगी।
टेक महिन्द्रा ने एंप्लीफाल की घोषणा की है। यह एआई का एक सूइट है जिसमें जीएआईए, एआई और एमएल परिचालन के प्लेटफॉर्म शामिल है।
टेक महिन्द्रा ने पेगासिस्टम्स के साथ अपने गठबंधन का विस्तार किया है जिससे ग्राहकों के डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
टेक महिन्द्रा ने बेलेवू में एक 5 जी इन्नोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया जिससे ग्राहकों को 5 जी युक्त सॉल्यूशंस का निर्माण करने में मदद मिलेगी। यह लैब दूरसंचार और क्लाउड क्षेत्र में साझीदारों के पारितंत्र को मिलाकर एंटरप्राइस के लिए एंड टु एंड वर्टिकल सॉल्यूशंस पेश करेगा।
टेक महिन्द्रा ने प्रशिक्षण एवं प्रमाणित सेल्सफोर्स संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एमेस्टो ऐसेस के साथ साझीदारी की घोषणा की है। यह साझीदारी पूरे यूरोप में इसके ग्राहकों को गहन उद्योग अनुभव का लाभ उपलब्ध कराने के लिए की गई है। इस साझीदारी से उस क्षेत्र में कुशल संसाधनों की मौजूदा कमी भी दूर की जा सकेगी।
दि इंटरनेशनल चेस फेडरेशन और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने टेक महिन्द्रा के साथ अपनी साझीदारी मजबूत की है। इसके तहत कंपनी अगली पीढ़ी के डिजिटल प्रशंसक अनुभव उपलब्ध कराएगी। इस वैश्विक गठबंधन के तहत टेक महिन्द्रा फाइड चेस ओलंपियाड के 44वें संस्करण के लिए डिजिटल साझीदार के तौर पर शामिल होगी। यह ओलंपियाड भारत में पहली बार होने जा रहा है।
टेक महिन्द्रा ने जांच एवं मापन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली वैश्विक कंपनी अनरित्सु के साथ गठबंधन किया है जिसके तहत वह एक आईओटी एक्सपीरियंस लैब लांच करेगी। यह लैब एक इनक्यूबेटर और आरएंडडी सेंटर होगा।
पुरस्कार एवं सम्मान
टेक महिन्द्रा के सीईओ और एमडी श्री सीपी गुरनानी को द्वितीय रेमंड सीईओ फोरम अवार्ड नाइट 2022 में सीईओ फोरम इंडिया द्वारा उत्कृष्ट कारोबारी नेता के तौर पर सम्मानित किया गया है।
मार्क्समेन डेली ने इंडिया टुडे के साथ मिलकर टेक महिन्द्रा को सबसे पसंदीदा कार्यस्थल 2022 के तौर पर पहचाना है।
टेक महिन्द्रा को ईटी एज अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड इकोनामिक टाइम्स सस्टेनिबिलिटी कांग्रेस सीरीज में दिया गया।
टेक महिन्द्रा डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने ईएसजी परफार्मेंस-सॉफ्टवेयर एवं बीपीएम सेक्टर में टेक महिन्द्रा को टॉप परफार्मर के तौर पर चिन्हित किया।
टेक महिन्द्रा एसडीजी लक्ष्यों के लिए कैप्री ग्लोबल कैपिटल हुरन लिस्ट इंपैक्ट 50 में 46 अंक के साथ टेक महिन्द्रा दूसरे पायदान पर रही।
टेक महिन्द्रा बिजनेस वर्ल्ड इंडिया की इस साल की सबसे टिकाउ कंपनियों की शीर्ष 35 कंपनियों की सूची में टेक महिन्द्रा दूसरे पायदान पर रही। यह सम्मान बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आयोजित दि सस्टेनेबल वर्ल्ड 2022 समिट में प्रदान किया गया।
मूल्यवाद टिकाउ पहल के लिए ईटी एज द्वारा सम्मानित किया गया।