
सरकार की योजना का सभी को मिले लाभ डीएम दिनेश की पहुँची टीम अन्नदाताओं के द्वार।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें ले व्यक्तिगत रूचि
चित्तौरा के मकोलिया में लगी चौपाल में पड़ी गई सूची।
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मानि निधि योजना के ऐसे किसान जिनका डाटा पीएम किसान पोर्टल पर फीड है परन्तु मिसमैच के कारण किसानों का पता व मोबाइल नम्बर नहीं प्राप्त हो रहा है। ऐसे किसानों के बैंक खातों से मोबाइल नम्बर व पता एकत्र कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग व बैंकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिये गये कि ऐसे शत प्रतिशत किसानों के मोबाइल नम्बर व पता इत्यादि कृषि विभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि जिले की पीएम किसान सम्मान निधि के शत प्रतिशत लाभार्थियों का डाटा पीएम किसान पोर्टल पर फीड कराया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी स्तर से लापरवाही व उदासीनता पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें सभी बैंक भी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि जिले के सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाया जा सके।इसी निर्देश के क्रम में एसडीएम सदर तहसीलदार सदर अपने क्षेत्र में लगातार भृमण करके लाभार्थियों के समक्ष सूची का मिलान करवा रहे हैं।आज विकास खण्ड चित्तौरा में मकोलिया अंतर्गत प्रा0वि0 तेलियान पुरवा में लगी किसानों की चौपाल में लेखपाल राजकिशोर शुक्ला ने प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के समक्ष सूची का मिलान करके किसानों को कोई समस्या न हो सके मौके पर ही समस्त अभिलेखों का मिलान किया।