diwali horizontal

लखनऊ में 4 राज्यों में पेपर लीक के खिलाफ भारी प्रदर्शन

0 104

लखनऊ में 4 राज्यों में पेपर लीक के खिलाफ भारी प्रदर्शन

LUCKNOW LIVE: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 4 राज्यों के शिक्षामंत्रियों का इस्तीफा मांगा जा रहा है। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र चारों राज्यों के शिक्षामंत्रियों का इस्तीफा मांगते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 (आजाद द्वार) पर दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र जुटे और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनकी मांग है कि केरल, झारखंड, पंजाब और कर्नाटक के शिक्षामंत्री इस्तीफा दें।

छात्र  जतिन शुक्ला ने कहा कि जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें राज्यों के लिए भी बोलना चाहिए। झारखंड, कर्नाटक, केरल में पेपर लीक हुआ तो वहां के लिए भी इन्हें आवाज उठानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.