diwali horizontal

छात्र-छात्राओं के आकर्षण का केन्द्र है प्रधानमंत्री की छाया चित्र प्रदर्शनी

0 61

 

बहराइच। एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के प्रणेता, आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार व विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार में 17 से 23 सितम्बर 2022 तक लगायी गयी छाया चित्र प्रदर्शनी सभी वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी को देखने वाले दर्शकों की बात की जाय तो युवक-युवतियों विशेषकर छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है। नगर स्थित विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षण स्टाफ के नेतृत्व में टाउन हाल का भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है।
सात दिवसीय प्रदर्शनी के पॉचवे दिन नगर क्षेत्र स्थित बैरोज ब्ल्यू बेल्स इण्टर कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज व सिटी माण्टेसरी इण्टर कालेज सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी अवलोकन के लिए आने-वाले अधिकतर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी को मात्र अवलोकन तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि इसे शैक्षणिक भ्रमण के रूप में लेते हुए बाकायदा अपने हाथों में नोट बुक लिये हुए प्रत्येक पैनल का अवलोकन नोट्स तैयार करने के साथ-साथ मा. प्रधानमंत्री जी के करिश्मायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित ग्रुप डिस्कशन भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.