
अयोध्या: की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगाव पैदा करने के लिए स्टडी किट का वितरण किया गया। छोटे बच्चों में खेल के प्रति विशेष लगाव होता है। इसलिए उन्हें खेल के माध्यम से ही पढ़ाई के प्रति जागरूकता पैदा करना संभव है। छोटे बच्चों में सीखने की प्रबल इच्छा होती है अगर उन्हें उन्हीं की भाषा में खेल खेल में सिखाने का प्रयास किया जाए तो उनका मानसिक व बौद्धिक विकास सहज तरीके से किया जा सकता है। शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपने सदस्यों व वॉलिंटियर की मदद से बच्चों में गणित किट के माध्यम से सही तरीके से गणित में अधिकतम स्तर का विकास किया गया।
बच्चों ने स्टडी किट के माध्यम से जोड़ घटाव ज्यामिति आकृतियां वाहन तार्किक अधिगम को बड़े ही रोचक ढंग से समझा तथा आत्मसात किया। ट्रस्ट प्रमुख डॉ विजय शंकर मौर्य ने समाज से आवाहन किया कि संस्था के इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर बच्चों की शिक्षा के विकास में अपना योगदान दें, ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर ट्रस्ट संचालक अनिल कुमार मौर्य व वैभव शंकर मौर्य, सत्यम पाल, विकास पांडे, चंद्रेश चौधरी, मनोज कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा इस पुनीत कार्य में में सहयोग दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसूरत मौर्य ने कहा भविष्य में भी समाज के सहयोग से ट्रस्ट इस तरह के कार्यों को संचालित करता रहेगा।