
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की
HEADING
आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के निर्देशसभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लिए जाएं : मुख्यमंत्रीदीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएंमुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया

इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी ने राम की पैड़ी पहुंचकर सरयू आरती घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राम की पैड़ी पर तैयार किए जा रहे मंच का जायजा लिया।
निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं।


स्थलों पर श्रद्धालुओं को आवागमन, दर्शन तथा अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने व्यवस्थाओं में समन्वय बनाए रखने और तैयारियों की लगातार निगरानी करने पर भी बल दिया।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर तथा श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री जी ने दीपोत्सव-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।