diwali horizontal

राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व पीएम शास्त्री को जयंती पर किया नमन

ध्वजारोहण कर विभिन्न संस्थाओं ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

0 68
उरई (जालौन) 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सरकारी,अर्द्धसरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं, राजनैतिक दलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया और विचार गोष्ठियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के समय में उनके विचारों और कृत कार्यों को प्रासंगिक बताया गया।
तहसील कार्यालय पर एसडीएम कृष्णकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया, गारद ने तिरंगे को सलामी दी।प्रभारी तहसीलदार आलोक कुमार कटियार एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे। कोतवाली में सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही समेत सभी चौकी प्रभारी, दरोगा व महिला पुलिस कॉन्स्टेबल मौजूद रहे। मुंसिफ न्यायालय भवन पर ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट अभिषिक्ता यादव ने ध्वजारोहण किया।अपर न्यायिक मैजिस्ट्रेट तुषार जायसवाल सहित लिपिक व अधिवक्ता मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष डॉ सरिता वर्मा ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर  पालिका कर्मी, सभासद गण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।महंत कृष्णदास इंटर कॉलिज में क्षेत्रीय भाजपा विधायक व प्रधानाचार्य मूलचंद्र निरंजन ने ध्वजारोहण कर गांधी व शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए।जयंती कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं, अभिभावकों व ग्रामीणों के बीच विधायक मूलचंद्र ने कहा कि गाँधीजी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्रीजी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर जवानों व किसानों को सम्मान दिलाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को दोनों महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।अमरचंद इंटर कॉलिज, एसआरपी इंटर कॉलिज,कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलिज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलिज, पं रामस्वरूप रावत इंटर कॉलिज, महावीर इंटर कॉलिज सामी, सद्गुरुधाम इंटर कॉलिज चाँदनी, पहाड़गांव इंटर कॉलिज,सरस्वती विद्या मंदिर व बालिका इंटर कॉलिज, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, एबेनेज़र स्कूल समेत सभी शिक्षण संस्थानों में जयंती मनाई गई।वहीं राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण कर  गांधी व शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।जुझारपुरा सहकारी समिति पर अध्यक्ष गौरी चबोर ने ध्वजारोहण किया, उपस्थित कर्मचारियों,संचालक मंडल के सदस्यों ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.