
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन श्री रवि कुमार के निर्देशानुसार परिवार परामर्श टीम के सहयोग से 6 परिवारों के समझौते करा कर बिखरने से बचाया गया महिला परिवार परामर्श केन्द्र की टीम में शामिल उ0नि0 रानी गुप्ता, प्रभारी महिला परामर्श केन्द्र,नसीम खान,अरविन्द दीक्षित,विनोद पाठक, म0का0 प्रियंका,म0का0 उर्मिला यादव आदि का सहयोग सराहनीय रहा परिवार परामर्श केन्द्र में आये मामलों में से छै: मामलों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया।जिनमें पहले मामले में श्रीमती अंजली पत्नी विजय सिंह निवासी ग्राम बिरगुआं थाना कोंच जालौन जनपद का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।दूसरे मामले में श्रीमती श्वेता पत्नी राकेश सिंह निवासी ग्राम जरहा खुर्द थाना मोठ जनपद झांसी का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।तीसरे मामले में श्रीमती हेमलता पत्नी सरजीत निवासी ग्राम पीपरी कला थाना कैलिया जनपद जालौन का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।चौथे मामले में श्रीमती नम्रता पत्नी सोनू निवासी ग्राम उमरार खेड़ा थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।पांचवें मामले में श्रीमती पिंकी पत्नी बंटी बाथम निवासी ग्राम सैमरी थाना मिजौरी जनपद ग्वालियर म0प्र0 का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।छठवें मामले में श्रीमती आसमा खातून पत्नी शाहिद खान निवासी नया पटेल नगर करसान रोड थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन । का पति-पत्नी के विवाद में समझौता कराया गया ।