diwali horizontal

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना!

सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी चुरा ले गए चोर! 

0 107
उरई (जालौन) गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम अब्दुलापुर में अज्ञात चोरो ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया है। दोनों घरों में घर के लोग बाहर के कमरों में सोते रहे। और अज्ञात चोर घर के अन्दर दाखिल हो गये। साइलेंट तरीके से चोरों ने कुन्दी और ताला काट दिया और लाखों रूपये का सामान चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुऌलापुर निवासी राजकुमार पुत्र गयाप्रसाद व अतीक खान के यहां रात्रि के समय चोरों ने धावा बोल दिया। प्रार्थना पत्र देकर राजकुमार ने बताया है कि सोने चांदी के जेवरात सहित 3 लाख रुपए की नगदी चोर चुरा ले गए। और अतीक खान ने बताया है कि 30 हजार रुपए की नगदी चोरी हुई है। सुबह करीब 5 से 5.30 के आसपास जब घरो के लोग जागे तो उन्होंने देखा। कमरों के ताला और कुन्दी कटी हुई है।सामन बिखरा पड़ा हुआ है। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश कुमार व चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने घटना स्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि जांच कर जल्दी ही चोरी करने वाले अज्ञात चोरो को पकड़ा जायेगा।जांच की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.