diwali horizontal

भरत मिलाप लीला का हुआ सांकेतिक मंचन

0 150

 

उरई (जालौन): धनुताल के समीप स्थित दशहरा ग्राउंड पर दशग्रीव रावण का उसके महान बलशाली बेटे इंद्रजीत मेघनाद सहित पूरे कुनवे का संहार कर अयोध्या पहुंचे भगवान राम, जनकनंदिनी सीता और लक्ष्मण का भरत, शत्रुघ्न और अयोध्या वासियों से मिलन देख दर्शक भावुक हो गए।
कोंच रामलीला के 170वें महोत्सव में गुरुवार की रात रामलीला रंगमंच पर भरत मिलाप लीला का सांकेतिक मंचन किया गया। तत्पश्चात अर्द्धरात्रि में परंपरागत रूप से महंतनगर में मलंगा तट पर स्थित काली मंदिर में पारंपरिक भरत मिलाप हुआ। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मोंठ वाले, मंत्री संजय सोनी, कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी खूजा वाले, अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.