diwali horizontal

विधिक साक्षरता शिविर में दीं कानून की जानकारी

0 100
उरई (जालौन): तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी तहसीलदार आलोक कुमार कटियार ने कहा कि जिसे कानून की जानकारी होती है वह कभी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता है आमजन को कानून की जानकारी देने के लिए तहसील की विधिक साक्षरता कमेटी के तत्वावधान में तहसील सभागार में आयोजित किए गए विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी तहसीलदार आलोक कटियार ने कहा कि कानून का आवश्यक ज्ञान हर किसी को होना चाहिए। कानून की जानकारी रखने वाला व्यक्ति कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता और न ही कोई उस व्यक्ति को परेशान कर सकता है। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष हरीसिंह निरंजन ने दाखिल खारिज और नोटरी कैसे कराई जाती है और उसके क्या लाभ हैं, लोगो को बताए। पीएलबी जगपाल सिंह ने महिला उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अतुल शर्मा, देवेंद्र सिंह, विमल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.