diwali horizontal

अखिलेश यादव और डिंपलयादव ने नम आंखों से किया गंगा में अस्थि विसर्जन

0 124

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार बतौर सीएम यूपी की कमान संभालने वाले मुलायम सिंह यादव की अस्थियां मोक्ष की कामना के साथ आज हरिद्वार के नमामि गंगा घाट से पवित्र गंगा नदी में विसर्जित हो गईं। अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया के लिए पूरा यादव परिवार पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में गंगा घाट पहुंचा।

सैफई की कोठी से अखिलेश अस्थि कलश लिए हरिद्वार के लिए निकले तो उनके साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव और पत्‍नी डिंपल यादव सहित पूरा कुनबा था।प्राइवेट जेट से सैफई हवाई पट्टी से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट तक सफर में भी चाचा शिवपाल, अखिलेश और डिंपल के साथ रहे। नमामि गंगे घाट पर अस्थि विसर्जन से पहले ही पूजा के दौरान बड़ी तादाद में घाट से कुछ दूरी पर मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले मौजूद रहे।

घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोपहर 2:10 बजे अखिलेश यादव ने अपने पिता और भारतीय राजनीति में धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा की गोद में विसर्जित कर दीं। कर्मकांड के दौरान कई बार अखिलेश की आंखें नम हुईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.