diwali horizontal

भक्ति गीतों पर बच्चों ने समा बांधा

बाल प्रतिभाओं ने कथक से सजाई शाम

0 127
लखनऊ। सृजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये गए उत्तर प्रदेश महोत्सव के 14वें दिन सांस्कृतिक मंच पर सुरभि कल्चरल ग्रुप की ओर से बाल प्रतिभाओं ने भक्तिमय नृत्य से समा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत माया पांडेय एवं काजल पांडेय के नेतृत्व में करीना, कनक गोंड, आयंश ने ..देवा श्री गणेशा से की। इसी क्रम में लावण्या जैन ने.. एकदंताया, निमिषा वर्मा ने.. ठुमक चलत रामचंद्र, विदुषी शुक्ला ने … सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरावाली, श्रीजाम्या श्रीवास्तव ने.. रघुकुल रीत सदा चली आई, अनन्या दूबे ने ..बम बम भोले, नैना सोनी, सोनाली, निशा, तनु ने …शुभ दिन आयो, नव्या घोष ने … धाक बाजे कासुर बाजे, रिद्धि जोशी …कान्हा सो जा जरा गानों पर बच्चों ने मन को मोह देने वाली नृत्य प्रस्तुतियों से भक्ति से सराबोर कर दिया। इसी क्रम में सशक्त उड़ान फाउंडेशन की शालिनी एवं खुशी ने गुरु चरनन एवं श्री रामचंद्र जी की स्तुति पर प्रस्तुति दी। शाइनिंग स्टार डांस एकेडमी के बच्चों प्रणव तिवारी, जया सिंह, अक्षिता सिंह ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के अंत में सुरभि कल्चरल ग्रुप के हेड शैलेन्द्र सक्सेना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र मौर्या ने किया
Leave A Reply

Your email address will not be published.