diwali horizontal

अपने घर को कैसे बनाए खुबसूरत तो आइये ईकाना स्टेडियम यहां मिलेगा दुनिया भर का मशहूर आर्किटेक्ट्स

ईकाना स्टेडियम में 4 से 6 नवम्बर तक मिलेगा दुनिया भर का आर्किटेक्ट्स एक प्लेटफॉर्मस् पर

0 109
दोपहर 12 से रात 9 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश के साथ आपको अपना घर कैसे बनाए उसकी दी जाएगी पूरी जानकारी
लखनऊ। ईकाना स्टेडियम में तीन दिवसीय वास्तुविद संघ के सम्मेलन आविर्भाव (LAF ‘2022) का आयोजन किया गया है। जो दिनाँक- 4, 5, और 6 नवम्बर तक रहेगा । जिसमें दुनिया भर के मशहूर आर्किटेक्ट्स शामिल है । जहा आम आदमी को आर्किटेक्ट्स से सम्बंधित घर बनाने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता साधने के बारें में जानकारी दी जाएगी । लखनऊ आर्किटेक्ट्स अध्यक्ष प्रशांत पाल सिंह ने बताया की सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में निर्माण उद्योग एवं वास्तुविदो की भूमिका पर चर्चा करना है। इस  सम्मेलन में देश व प्रदेश के विभिन्न भागों से 2000 से ज्यादा वास्तुविदो व सम्बंधित विशेषज्ञ सम्मिलित हुए। जिसमे सबने अपने अपने विचार रखे। इसके साथ ही समाज के निर्माण एवं  जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे संस्कृति, पर्यटन, धरोहर, चिकित्सा, शिक्षा, खेल- कूद इत्यादि में  वास्तुविदो के योगदान पर चर्चा भी हुई।
मीडिया कॉर्डिनेटर रिपुंजय पटेल ने बताया की इस तीन दिवसीय सम्मेलन में एक निर्माण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके द्वारा आम जनता को निर्माण क्षेत्र के नवीनतम तकनीकों एवं सामग्री के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम में  सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग इकाईयो की भागीदारी भी रहेगी। इसके अतिरिक्त निर्माण श्रमिको के लिये कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी जिससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि एवं उनका जीवन स्तर उन्नति की ओर अग्रसर हो सके। साथ ही वास्तुकला के अध्ययनरत छात्र- छात्राओं  एवं अन्य युवा वर्ग के लिये विभिन्न प्रतियोगितायो व अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से उनका प्रतिभाग,योगदान तथा निर्माण के क्षेत्र मे ज्ञान प्राप्ति एवं संवर्द्धन का प्रयास भी सुनिश्चित किया गया है।
इसके साथ ही इस सम्मलेन में विभिन्न कार्यशालाओं का जैसे कि वैदिक प्लास्टर कार्यशाला, जिसमे cow-dung (गाय का गोबर) के उपयोग का करना सम्मिल्लित है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.