diwali horizontal

ईरान के राजदूत डॉ० ईरज इलाही ने मौलाना कल्बे जवाद से उनके आवास पर मुलाक़ात की

0 178

लखनऊ : भारत में ईरान के राजदूत डॉ० ईरज इलाही ने इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नक़वी की उनके आवास पर जाकर अयादत की। उनके साथ जनाब अक़ाइये हुसैन बामीरी और अक़ाइये मेंहदी ख़ुरासनी भी मौलाना की अयादत के लिए घर पहुँचे। ज्ञात रहे कि डॉ० ईरज इलाही हाल ही में बतौर ईरानी राजदूत दिल्ली आए हैं  ईरानी राजदूत लखनऊ में एक कार्यक्रम में तशरीफ़ लाये थे जिसके बाद उन्होंने मौलाना कल्बे जवाद नक़वी से उनके आवास पर पहुँच कर मुलाक़ात की ईरान के राजदूत डॉ० ईरज इलाही ने मौलाना कल्बे जवाद नक़वी का हाल चाल पूछा और मुसलमानों, विशेषकर शियों की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। इस मुलाक़ात में अली ज़ैदी चेयरमैन शिया वक़्फ़ बोर्ड यू.पी मौलाना सैय्यद रज़ा हैदर, मौलाना निसार अहमद ज़ैनपूरी, मौलाना इस्तेफ़ा रज़ा, मौलाना रज़ा हुसैन रिज़वी, प्रो० माहरुख़ मिर्ज़ा, मौलाना आदिल फ़राज़ नक़वी, अमील शम्सी, इमरान नक़वी, मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के सदस्य और व्यापार से जुड़े लोग भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.