diwali horizontal

दो सौ गरीब परिवारों को पहुँचाई सहायता

0 83

लखनऊ। रेड क्र ास सोसाइटी ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दो सौ गरीब परिवारों को सुरक्षा के साधन उपलब्ध करवाए।सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मेंहदी टोला व आसपास झोपड़पट्टियों में रहने वाले दो सौ गरीब परिवारों को मच्छरदानी,आॅल आउट मॉस्क्यूटो क्वायल व साबुन का वितरण किया।कार्यक्रम की शुरूआत रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ शाखा के अध्यक्ष ओपी पाठक व सचिव अमरनाथ मिश्र द्वारा किया।गया।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य ऋतुराज रस्तोगी,रूप कुमार शर्मा,जीएस सेठी,सिविल डिफेंस की उप नियंत्रक अनीता प्रताप,सहायक उप नियंत्रक ऋषि कुमार,मनोज वर्मा,ममता रानी तथा कार्यालय सचिव शिवाकांत मिश्रा ने भी मच्छरदानी,आॅल आउट मॉस्क्यूटो क्वायल व साबुन का वितरण किया।इन सभी पात्र परिवारों का चयन सिविल डिफेंस के डिप्टी डिवीजनल वार्डन राकेश मिश्रा तथा उनकी टीम के द्वारा किया गया। वहीं सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि झोपड़पट्टियों में रहने वाले गरीब परिवारों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जगह-जगह पर मच्छरदानी,मॉस्क्यूटो क्वायल तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ साबुन भी वितरित किया जा रहा है और आगे भी जरूरतमंद लोगों को कैंप लगाकर वितरित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.