diwali horizontal

न्यायालय के आदेश को ना मानकर कराया जा रहा निर्माण

पीड़ित ने डीएम ने लगाई न्याय की गुहार

0 107

अयोध्या। उच्च न्यायालय के आदेश को ना मानने को लेकर श्री राम एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन पर भारतीय वायु सेना में कार्यऱत ध्यानचंद पासवान पुत्र राम सूरत ने आरोप लगाया है कि रिट याचिका संख्या 16900/21 के आदेश को न मानकर उनके प्लाट के सामने सीसी रोड पर बाउंड्री करके उनके प्लाट का रास्ता बंद किया जा रहा है और याचिकाकर्ता पर अप्रत्यक्ष रूप से जमीन प्लाट बेचने के लिए वैधानिक हितों के विपरीत दबाव बनाया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है अगर उसके प्लाट के सामने से रास्ते पर बने बाउंड्री को नहीं हटाया गया तो उच्च न्यायालय में कोर्ट आफ कंटेंट करके प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराएंगे यह सारा मामला ग्रामसभा जनौरा गाटा संख्या 895 का है। जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में ध्यानचंद ने कहा है कि उनके प्लाट के सामने रोड पर हुये अतिकम्रमण को उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये शीघ्र रोका जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.