diwali horizontal

खाना बनाते समय चूल्हे से लगी आग तीन घरों की गृहस्थी राख

0 113

 

कन्नौज। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। एक घर से होती हुई तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखा गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया तब जाकर राहत की सांस ली। इंदरगढ़ के जगतापुर गांव के गिहार बस्ती मे चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने तीन घरों की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। रामआसरे पुत्र होरीलाल , तिलक सिंह पुत्र रामआसरे , रीना सिंह पुत्री होरीलाल के घास फूस से बने घरों मे आगने अपना विकराल रूप धारण कर जलाकर स्वाहा कर दिया। आग की सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की पर आग पर काबू ना पा सके। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत कर गांव के लोगों के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी। उचित मुआवजा मिलने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.