diwali horizontal

लैपटाप व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0 114

मऊ। बुधवार को थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर इमिलियाडीह मोड़ बढुआ गोदाम के पास से अजीत कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ के कब्जे से लूट/छिनैती का एक लैपटाप व एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त लैपटाप छिनैती की सूचना थाना स्थानीय पर वादी कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा दी गयी जिसके अनुसार कचहरी मोड के पास एक बाइक सवार युवक रास्ता पूछने के बहाने उनका बैग ले कर भाग गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 465/22 धारा 392 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 411 की बढोत्तरी कर तथा बरामद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के सम्बन्ध में धारा 3/7/25 आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.