diwali horizontal

डा मयंक चैबे अध्यक्ष डा शैलजा कांत पांडेय बने सचिव

0 107

मऊ। नगर क्षेत्र के एक निजी प्लाजा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की मऊ शाखा का वार्षिक आम सभा एवं नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डा अश्वनी सिंह की देख रेख में सर्वसम्मति एवं कार्यकारिणी के अनुरोध पर पूर्व में क्रियाशील कार्यकारिणी को आगामी वर्ष 2022-2023 हेतु विस्तार प्रदान किया गया। वर्ष 2022 के स्वर्णिम कार्यकाल के दृष्टिगत समस्त कार्यकारिणी को वर्ष 2023 हेतु अतिरिक्त वर्ष सहर्ष प्रदान किया गया। मनोनीत कार्यकारिणी में डॉ मयंक चैबे अध्यक्ष, डॉ शैलजा कांत पाण्डेय सचिव, डॉ गुल हसन खान प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ एम फहद, वाईस प्रेसिडेंट, डॉ अंजनी त्रिपाथी जॉइंट सेक्रेटरी, डॉ अमित शर्मा ट्रेजरर, डॉ आसिफ उसमनी सीडीई, डॉ दीपक सिंह, डॉ सुनिल दत्त सीडीएच, डॉ प्रियंका त्रिपाठी आडिटर जनरल, डॉ अमित सिंह, डॉ अश्विनी सिंह स्टेट रिप्रेजेंटेटिव, डॉ एम असलम, डॉ रूचि अग्रवाल, डॉ असगर अली, डॉ राजीव वर्मा, डा अविनाश शर्मा ईसी मेंम्बर, डॉ सारिका असिस्टेंट सेक्रेटरी, आईडीए सदस्य डॉ अजित सिंह, डॉ कुणाल सिंह, डॉ एस फैसल, डॉ विवेक चैबे मनोनीत किए गए। अध्यक्ष डा मयंक चैबे ने सबका धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.