diwali horizontal

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 175 मरीजों का परीक्षण

0 83

 

बस्ती।  रविवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में बस्ती ट्रामा सेंटर एण्ड ब्लड बैंक मालवीय रोड पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुये अपर सीएमओ डॉ सी एल कन्नोजिया ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एक अच्छी पहल है। इससे जरूरतमंद मरीजों को बिना धन व्यय किये बेहतर परामर्श और निःशुल्क औषधियां मिल जाती है। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष डा. वी.के. ने कहा कि प्रत्येक रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सिलसिला लगातार जारी है। बताया कि 175 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें औषधि उपलब्ध कराया गया। बस्ती ट्रामा सेंटर एण्ड ब्लड बैंक के डा. एस.पी. भारती ने आभार व्यक्त किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डा. वी.के. वर्मा, डा. शिव प्रकाश भारती, डा. एच.आर. वर्मा, डा. श्यामनरायन चौधरी, डा. सी.एल. कन्नौजिया आदि ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर को सम्पन्न कराने में रोटेरियन प्रतिभा गोयल, किशन गोयल, महेन्द्रधर दूबे, अनमोल मोदी, अभिषेक तिवारी के साथ ही रघुवीर, डा. प्रदीप चौधरी, जैनेन्द्र कुमार राना, नीतू, राजकुमार, ज्ञान सागर, रवि कुमार भारती, अनिकेत भारती, सी.बी. सिंह, मनोज कुमार, खुशबू, रामसुन्दर यादव, श्याम किशोर, नरेन्द्र भारती, डा. विवेक पटेल आदि ने योगदान दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.