
सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना प्राथमिकता-रीना जायसवाल
विकास खंड रिसिया में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न
बहराइच।जनपद के विकास खंड रिसिया के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख रीना जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बैठक की कार्यवाही शुरू करते हुए आये हुए बैठक में हिस्सेदारी करने आये जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे मन और विश्वास के साथ जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करे।बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास से संबंधित प्रस्तावों को आमंत्रित करते हुए विकास खंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ समीक्षा की गई।
इस बैठक में उपस्थित लोगों ने विकास खंड में कोटेदारों द्वारा की जा रही मनमानी पर लगाम लगाने की बात कहते हुए ये अवगत कराया गया कि मानक से कम राशन देना कोटेदारों की आदत बन गई है।इस पर प्रमुख श्रीमती जायसवाल ने पूर्ति निरीक्षक रिसिया हरिशचंद्र दूबे से अपील करते हुए कहा कि गरीबों को मिलने वाले राशन में धांधली बर्दाश्त नही की जाएगी पन्द्रह दिवस के अंदर कोटेदारों की संयुक्त बैठक करके गरीबो को पूरा राशन दिलवाने की व्यवस्था हरहाल में करे।इस अवसर पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया राम प्रताप गौतम संजय जायसवाल महेश अग्रवाल अध्यक्ष प्रधान संघ उमा देवी रेनू जायसवाल सुष्मा त्रिपाठी सहित ग्राम प्रधान सदस्य क्षेत्र पंचायत मौजूद रहे।