diwali horizontal

नामांकन एवं मतगणना स्थल पर साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था दुरूस्त की जाए: जिला निर्वाचन अधिकारी

0 100

 

कन्नौज। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 मे नगर पालिका व नगर पंचायत क्रमश: छिबरामऊ समधन सिकंदरपुर सौरिख तालग्राम गुरसहायगंज के नामांकन स्थल तहसील छिबरामऊ तथा मतगणना एव पोलिंग पार्टी रवानगी एवं प्रस्थान स्थल नेहरू महाविद्यालय जीटी रोड, छिबरामऊ का औचक निरीक्षण किया। उन्होेंने नामांकन तहसील छिबरामऊ का निरीक्षण करते हुये कहा कि नामांकन स्थल पर यह सुनिश्चित किया जाये कि वहाॅ पीने का पानी विद्युत शौचालय आदि की व्यवस्था है या नहीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल एंव पोलिंग पार्टी रवानगी एवं आगमन स्थल नेहरु महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि चुनाव से संबंधित पोलिंग पार्टियों के रवानगी एंव मतगणना से संबंधित कार्यों की सभी तैयारियां पहले से ही कर ली जाये। उन्होंने कहा कि परिसर में जो क्षेत्र खराब है उसका समतलीकरण किया जाये। विद्युत की व्यवस्था शत-प्रतिशत सुनिश्चित करते हुये उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाये। उन्होनें निर्देश दिये कि सीसी टीवी कैमरा तथा सुरक्षा व्यवस्था व यातायात बाधित न हो इसके लिये विशेष रूप से कार्य योजना तैयार करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमारउपजिलाधिकारी छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.