diwali horizontal

युवक का झाड़ियों में फंदे से लटकता मिला शव

0 109

 

कन्नौज । बीती रात दोस्तों के साथ निकले नसरापुर निवासी लापता युवक का शव तिर्वा रोड स्थित गणेश कोल्ड स्टोरेज के पीछे झाड़ियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव देख कर परिवार में कोहराम मच गया परिवार के लोगों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की ।
बीती रात अपने दोस्तों के साथ घर से निकला युवक छोटू पुत्र राजेंद्र निवासी नसरापुर जनपद कन्नौज जब देर रात तक घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी घरवालों ने उसकी देर रात तक खोजबीन की वह नहीं मिला सुबह जब लोगों के द्वारा जानकारी मिली की तिर्वा रोड स्थित गणेश कोल्ड स्टोर के पीछे झाड़ियों में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया शव के पैरों में चोट को देखकर परिवार के लोगों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.