
हवा को शुद्ध रखने के लिए किया गहन विचार विमर्श र्
लखनऊ । राजधानी को स्वच्छता में गति प्रदान करने के लिए सोमवार को बेंगलुरू के चीफ कमिश्नर तुषार गिरि ने लखनऊ स्मार्ट सिटी के सभागार पहुंचकर जानकारी ली। वहीं स्मार्ट सिटी के कार्ययोजना के बारे में जानकारी देने के लिए नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लखनऊ, पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त एवं समस्त स्मार्ट सिटी स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे। स्मार्ट सिटी के द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ पुराने शहर को कैसे उसके मूल अस्तित्व को बचाने के साथ नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है के बारे में जानकारी साझा की। एमएसआई प्रोजेक्ट के तहत सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के बारे में उसका प्रजेंटेशन दिया गया। पर्यावरण सूचकांक के साथ धूल को हवा में उड़ने से रोकने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं और हवा को शुद्ध रखने बारे में किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी साझा की गई साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट, पब्लिक ग्रीवांस के कार्यो के साथ, वैश्विक महामारी कोविड एवं डेंगू के समय सबसे ज्यादा लाभकारी और जनहित को समर्पित कार्यक्रम हेलो डॉक्टर के बारे में जानकारी दिया गया। आईटीएमएस प्रोजेक्ट का अवलोकन भी चीफ कमिश्नर ने किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने जनता के सुगम यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। सीसीटीवी कैमरा के द्वारा यातायात नियमो ंंका पालन सुनिश्चित करने के साथ नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई और इस सिस्टम के जरिये अपराध पर कैसे नियंत्रण किया किया जा सकता है, के बारे में इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त ने प्रजेंटेशन दिया। वहीं आपात स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर बनाने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने इस दौरान पुरानी पुस्तकालय अमीरूद्दौला के डिजिटाइजेशन के बारे में जानकारी साझा किया। ज्ञात हो महापर्व छठ और गुरु तेग बहादुर जयंती के दौरान जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पर चीफ कमिश्नर तुषार गिरि ने नगर निगम लखनऊ और स्मार्ट सिटी लखनऊ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।