diwali horizontal

एसपी ने किया आगामी चुनाव व जनपद के अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराध गोष्ठी

0 103

 

बस्ती।  पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन सभागार बस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के समस्त थाना प्रभारी, एवं समस्त शाखा प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी की गयी। अपराध गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर वार्ता की गयी।
विवेचना हेतु लंबित समस्त प्रकार के गंभीर अपराध जैसे लुट, चौरी, नकबजनी, हत्या, वाहन चोरी एवं अन्य अपहरण संबंधी अपराध में अब तक की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गयी लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
82/83 सीआरपीसी के बाद भी फरार/मफरूर चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध अब तक की गयी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के किया गये प्रयास के बारे में जानकारी ली गयी। पुरस्कार घोषित अपराधी जिनकी गिरफ्तारी शेष है की गिरफ्तारी अब तक क्यो नही की गयी।महिला सम्बंधित अपराध के रोकथाम, डायल-112 के कार्यवाही, आगामी नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत की गयी तैयारियों, एण्टी रोमियों टीम द्वारा की गयी कार्यवाही, परिवार परामर्श द्वारा उनके कार्यो की समीक्षा की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.