diwali horizontal

कैम्प लगाकर दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनवाए गए

0 115

 

बहराइच।जनपद में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के निर्देशन में एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र महसी में किया गया। जिसमे समस्त प्रकार के दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया गया। कैम्प में 78 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया तथा सभी बच्चों का प्रमाण पत्र बनाया गया। डॉ अभय स्वरूप नेत्र विशेषज्ञ, डॉक्टर अबदुल हन्नान, अस्थि विशेषज्ञ, डॉक्टर अलका पांडेय, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर शनि पाठक ऑडियोलॉजिस्ट के द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। कैम्प में खण्ड शिक्षा अधिकारी राम तिलक वर्मा, विशेष शिक्षक सारंगधर सिंह ,चंद्र भानु मिश्र, पूरन लाल चौधरी, ध्रुव मिश्र तथा क्षेत्र के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.