diwali horizontal

सचिव पर अभद्रता का ग्राम प्रधानों ने लगाया आरोप किया प्रदर्शन

एडीओ को दिया ज्ञापन

0 110

 

 

कन्नौज। सौरिख खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ग्राम प्रधानों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। सचिव पर अभद्रता का आरोप लगाया। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया। प्रधानों ने सचिव पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सचिव को हटाए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। सचिव विमल कुमार दुबे की प्रधान से की गई अभद्रता के लिए ब्लॉक के सभी प्रधानों ने मिलकर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मिलकर एडीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया सचिव विमल दुबे के पास दो कलस्टर हैं। दोनों ही क्लस्टर के प्रधान इनसे परेशान हैं। सचिव पर ग्राम प्रधान ने अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है प्रधानों ने बताया जब तक सचिव का स्थानांतरण नहीं होता है तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रधानों ने एडीओ को ज्ञापन सौंपकर सचिव को हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर पुल्लन चौहान, अनिल वर्मा, सत्येंद्र पाल, डिंपल, संजय सिंह सहित ग्राम पंचायतों के 62 प्रधान धरने पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.