diwali horizontal

रजवाह मे पानी ना होने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या

0 120

 

कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे किसानों के सामने सिंचाई की एक समस्या उत्पन्न हो रही है। रजवा में पानी ना होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसल मैं सिंचाई का अभाव देखा जा सकता है। किसानों ने गेहूं की फसल की बौनी कर दी है। कई माह से तिर्वा रजवाह में पानी नहीं छोड़ा गया। फसल में सिंचाई की आवश्यकता है। जिससे किसान डीजल इंजन से खेत की सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसानों ने सिंचाई के लिए बताया कंसुआ माइनर तिर्बा रजवाह में पानी छोड़ा जाए। किसान महंगाई की मार झेल कर डीजल इंजन से सिंचाई कर रहे है। इंदरगढ़ क्षेत्र में हजारों बीघा गेहूं की फसल में पानी लगने को है। रजवा में पानी छोड़ दिया जाए तो डीजल के नाम पर लाखों रुपए की बचत किसानो को हो सकती है। नहर विभाग के अधिकारी कर्मचारी जानबूझकर भी अंजान बने हुए हैं। किसानों के सामने सिंचाई एक समस्या बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.