diwali horizontal

मारपीट में घायल पूर्व प्रधान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम मचा कोहराम

0 113

 

कन्नौज। आपसी विवाद के चलते मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।तालग्राम क्षेत्र के रोहली नरूईया गांव निवासी पूर्व प्रधान अरुण शाक्य का आपसी विवाद के चलते झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अरुण शाक्य छिबरामऊ विधायिका अर्चना पांडे के करीबी थे। उन्होंने वर्तमान प्रधान सरोजिनी यादव पर विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। भ्रष्टाचार आरोप के चलते उनका विवाद वर्तमान प्रधान से चल रहा था। आपसी चुनावी रंजिश के चलते मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान अरुण घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए घर के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल कन्नौज भर्ती कराया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। शिव रामू विधायक का अर्चना पांडे ने दुख जताते हुए कहा हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होने की बात कही। पूर्व प्रधान की मौत का समाचार सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों का तांता लग गया। पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.