diwali horizontal

पुण्य तिथि पर हवन, यज्ञ के साथ पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की माता चन्द्रावती देवी को किया नमन्

0 200

बस्ती । पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की माता चन्द्रावती देवी को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धापपूर्वक यादव किया गया। चन्द्रावती देवी बालिका इण्टर कालेज बेलाड़ी के सभागार में गायत्री हवन यज्ञ के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं, शिक्षिकाओं के साथ ही अनेक विशिष्ट जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने अपनी माता चन्द्रावती देवी को स्मरण करते हुये कहा कि उनकी प्रेरणा से बेलाड़ी में बालिका इण्टर कालेज स्थापित किया गया। आज इस क्षेत्र की बेटियां शिक्षा प्राप्त कर रही है। उनका प्रयास होगा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में और अधिक वृद्धि की जाय।
प्रधानाचार्य किरन श्रीवास्तव, छात्राओं के साथ ही राकेश मिश्र, चम्पा सिंह, कुमुदलता सिंह, बबिता विश्वकर्मा, दिव्या, अंकिता वर्मा, अनामिका सिंह, राजकुमार वर्मा, बजरंगी चौधरी, सुरेन्द्र गुप्ता, मालती यादव, रूद्रप्रताप सिंह, शबी अहमद, सूर्यदेव, डा. आर.जे. सिंह, डा. दीपेन्द्र सिंह, इं. अभिषेक सिंह, विश्वविजय सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अमित सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, सुधीर यादव, राजेश मिश्र, के.पी. मिश्र, चन्द्र प्रकाश सिंह, जगन्नाथ सिंह, राजकुमार चौरसिया, योगेन्द्र पाण्डेय आदि ने गायत्री यज्ञ में हिस्सा लेकर चन्द्रावती देवी को नमन् किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.