diwali horizontal

चर्च में आयोजित हुई नव वर्ष की प्रार्थना सभा

देश की खुशहाली समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

0 131

 

मथुरा। नव वर्ष का उल्लास से स्वागत किया गया। नववर्ष के अवसर पर एक ओर जहां मथुरा में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं मथुरा के बाढ़पुरा स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च पर ईसाई समाज द्वारा देश की खुशहाली समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। ईसाई समुदाय के द्वारा नव वर्ष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं पास्टर पंकज इंद्रजीत ने सभी देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। भारतवर्ष को पिता परमेश्वर महफूज रखे और नया साल समची मानव जाति के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आये। इस अवसर पर पास्टर पंकज, इंग्राम इंटर कॉलेज गाजियाबाद से आए प्रधानाचार्य राजीव मेसी ने युगल गीत प्रस्तुत किया। इस मौके के पर गणेश सिंह, नितेश सिंह, संदीप मैसी, विनीत मैसी, शैलेंद्र पीटर, रितेश सिंह, अभिलाषा हैनसन मि. आरके मेसी, रवनीत कुमार मेसी, हिमांशू रॉबिन सिंह, प्रिया सिंह, उषा दीदी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.