
रेल पटरियों की शीतकालीन पेट्रोलिंग हुई हाईटेक
उरे लखनऊ मंडल ने टैÑक मेंटनेन्स टीम को दिये जीपीएस उपकरण
लखनऊ। शीतकालीन मौसम की भीषण ठंड व कोहरे के कारण कम दृश्यता को ध्यान में रखते हुए पटरियों पर संरक्षित व सुरक्षित रेल यात्रा की पहल करते हुए रेलवे ने ट्रैक मेन्टेनेन्स कर्मचारियों को रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के लिये आधुनिक प्रोटेक्टिव और ट्रैकिंग उपकरण उपलब्ध कराया है। इस बाबत सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीपीएस ट्रैकर व शीतकालीन पेट्रोलिंग के लिये आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये गए है। रेल लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों को इसके माध्यम से पेट्रोलमैन के लोकेशन की जानकारी मिलती है। बताया कि जीपीएस ट्रैकर से पेट्रोलमैनों की मॉनिटरिंग आसान हो गयी है। इस उपकरण में शार्टकट बटन होते हैं और सम्बन्धित बटन दबाते ही रेलवे कंट्रोल और पीडब्लूआई व वरिष्ठ अधिकारियों को मैसेज मिलता है। जिसके आधार पर सम्बन्धित अधिकारी इस डिवाइस पर कॉल कर वस्तुस्थिति से अवगत हो सकते हैं। आगे बताया कि आॅनलाइन मॉनिटरिंग से पेट्रोलमैन के रियल टाइम लोकेशन व पेट्रोलिंग गति इत्यादि निकाल सकते हैं। यह व्यवस्था लखनऊ मण्डल में क्रियाशील हैए जिसमें लखनऊ मण्डल में 441 जीपीएस ट्रैकर से पेट्रोलमैनों की निगरानी की जा रही है। शीतकालीन पेट्रोलिंग के लिये सभी पेट्रोलमैनों को पीपीई किट जिसमें सेफ्टी हेलमेट, माइनर लाइट, सेफ्टी शूज, हाई विजिविलटी विन्टर जैकेट, लूमिनिअस वेस्ट, टूल किट बैग 10 फाग सिगनलए ट्राई कलर टार्च, दो झण्डी लाल और हराए तीन सेल इलेक्ट्रिक टार्च, नम्बर प्लेट, स्पैनर, पेट्रोल चार्ट आदि शीतकालीन पेट्रोलिंग कर्मचारियों को दी जाती है।