diwali horizontal

चित्रकारी के माध्यम से लोगों को किया जागरुक

0 86

लखनऊ। यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत कमला दयाल फाउंडेशन एवं इंस्टिट्यूट आॅफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा समता मूलक चौराहे पर कलाकारों द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकार धीरेन्द्र प्रताप, राकेश प्रभाकर, संजीव गुप्ता के द्वारा रंगोली बनाई गई जिसके माध्यम से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के विकल्प के रूप में यातायात नियमों के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात गोमती नगर प्रकाश चंद्र अग्रवाल व यातायात निरीक्षक रजतपाल राव, ट्रैफिक सब इस्पेक्टर अभय कुमार राय, हमराही आरक्षी राजन दीप द्वारा रंगोली का निरीक्षण कर यातायात नियमों के पालन के पोस्टर का विमोचन कर लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वाहन चालकों को बांटा गया। इस दौरान चौराहे पर तैनात यातायात आरक्षी चंद्र प्रकाश, विजय बहादुर, मुख्य आरक्षी उपेंद्र कुमार, आरक्षी संतोष कुमार यादव ,राजेश कुमार उपस्थित रहे और उनकी प्रमुख सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.