diwali horizontal

विशेषज्ञों ने मोटे अनाज सेवन करने को किया प्रेरित

आरएमएल में राष्ट्रीय डाइटेटिक्स दिवस कार्यशाला आयोजित

0 63

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय डाइटेटिक्स दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान की आहार विभाग की टीम ने मरीज एवं उनके तीमारदारों को मोटे अनाज जैसे ज्वार बाजरा, कुट्टु, मडुआ के पोषण महत्व व उनसे बनी अनेक रोचक व्यंजन के बारे में जागरूक किया। संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आहार विभाग की विभागाध्यक्ष पूनम तिवारी एवं उनकी टीम ने मरीजो को मोटे अनाज से बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में भोजन का प्रदर्शन करके दिखाया। वहीं संस्थान की निदेशक ने संबोधित करते हुए मरीजों से कहा की यदि हम अपने आहार को ठीक रखेंगे तो कई बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने मरीजों के लिए रेसिपी बुक भी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया । कार्यक्रम में प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल ,सीएमएस प्रो. राजन भटनागर, एमएस प्रो. विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। प्रो विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज जो आज दुनिया भर में प्रसिद्ध है उसको हम अपने लोकल स्तर तथा अपने ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ा सकते हैं ताकि इसका फायदा हमारे किसानों को भी हो। मरीजो ने आहार और रोग संबधित वहां उपस्थित चिकित्सक, डॉक्टर नम्रता राव, डॉ स्मिता चौहान से पूँछे जाने पर जानकारी हासिल की। डायटीशियन पूनम तिवारी ने यह भी बताया कि भविष्य में संस्थान में भर्ती मरीजों को मोटे अनाज से बने भोजन भी वितरित किए जाएंगे ताकि सरकार की इस पहल को प्रत्येक जन मानस तक पहुंचाया जा सके। डायटीशियन अनामिका सिंह, डॉली इदरीसी, प्रियंका सिंह, अंदलीप रिजवी, गायत्री कश्यप, शिवानी पाठक, प्रतिभा दीक्षित, पूनम ओमरे शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.