diwali horizontal

करंट लगने से युवक की मौत

0 269

अलीगढ़ : पशुओं के चारे के लिए पेड़ से पत्ता तोड़ रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इगलास के गांव बासबली निवासी तेर सिंह (32) बुधवार को भेड़ व बकरी चराने के लिए साले धर्मवीर व बेटा सूरज के साथ जंगल में गया था। दोपहर करीब दो बजे पीपल के पेड़ से डंगी के माध्यम से पशुओं के लिए पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह अचेत हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक तेर सिंह अपने पीछे पत्नी रचना, बेटे दीपक, सूरज, गौतम व बेटी नंदनी को छोड़ गए। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.