diwali horizontal

लोहिया अस्पताल के डॉक्टर अमित नायक का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला

0 157

लखनऊ : के इंदिरा नगर सेक्टर 14 में रहने वाले लोहिया अस्पताल के डॉक्टर अमित नायक का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और शव अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पास कई इंजेक्शन भी पड़े मिले हैं। ऐसे में मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस का कहना है कि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।

ईएमओ ने बताया कि अमित के जानने वालों से उसके बारे में पता किया गया कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद डॉ. शुभेंदु, डॉ. शोएब और डॉ. अनिल मौके पहुंचे। डॉक्टरों ने खिड़की से झांक कर देखा तो अमित बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। उसके शव को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित के परिजन दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.