diwali horizontal

होली पर हुड़दंग में 400 से ज्यादा लोग जख्मी

0 106

लखनऊ : होली पर हुड़दंग में 400 से ज्यादा लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे। इनमें से 20 की जान चली गई। करीब 200 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने वालों में सड़क हादसों में घायल हुए लोगों के अलावा रंगों से त्वचा व नेत्र रोग की शिकायत वाले मरीज शामिल रहे। नौ मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, होली के दिन 287 मरीज इलाज के लिए आए। इनमें से सात मृत अवस्था में थे, जबकि सात गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान चली गई। इसमें चार लोगों की गोली लगने से जान गई। होली के हुड़दंग में सड़क हादसे में घायल होकर 98 लोग आए थे। इसमें कई अभी भी भर्ती हैं। डॉ. संदीप ने बताया कि सड़क हादसे में जख्मी कई मरीजों ने शराब पी रखी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.