diwali horizontal

बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र बदला गया स्कूलों का समय

0 117

लखनऊ: शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी से ही लोगो के पसीने छुड़ा रहा हैं। राजधानी का तापमान इन दिनों सामान्य से ऊपर ही चढ़ा हुआ हैं। विद्यार्थियों के विद्यालय जाने में काफ़ी मुसीबत पद रही हैं। ऐसे में ज़िला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार द्वारा शहर से परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों को समय बदलने के लिए निर्देशित किया गया हैं। डीएम द्वारा सभी स्कूलों में कक्षा 1-8 तक के लिये सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30बजे तक का समय तय किया गया हैं। वहीं 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के लिए सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30बजे तक का समय निर्धारित किया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.