diwali horizontal

चंद्रयान के चंद्रमा पर लैंडिंग पर भाजपाईयों में खुशी, लोगों ने बांटी मिठाई

0 71
प्रयागराज:  बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य
मंत्री कमलेश त्रिपाठी हर्ष व्यक्त किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए।साथ ही पटाखे फोड़कर आतिशबाजी भी किया।
   भाजपा जिला यमुनापार जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रायन 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पूरे विश्व में भारत का डंका बजा दिया है…। इस गौरवशाली छड़ का पूरा विश्व गवाह बना और भारत पहला ऐसा देश बना है, जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सतह पर सफलतम चंद्रयान-3 को उतारने में सफलता पाई है। भारत के वैज्ञानिकों ने ये करिश्मा करके पूरे विश्व को चौंका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की 09 वर्ष की सरकार ने दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित किए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.