diwali horizontal

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सचिव कयूम प्रधान को बुलाकर देवा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए चादर दी

0 163

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सचिव कयूम प्रधान को बुलाकर देवा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए चादर दी साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और बहेड़ी बरेली विधानसभा से मौजूदा विधायक अतौर रहमान मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन भी मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने प्रदेश सचिव  कयूम प्रधान से कहा की चादर ले जाकर दरगाह पर मेरी तरफ से पेश करना और दुआ करना कि देश और प्रदेश में अमन चैन कायम रहे। कयूम प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि आप स्वयं खुद चल के चादर पेश कीजिए इस पर उन्होंने कहा आने वाला उर्स अक्टूबर माह में है मैं वादा करता हूं आने वाले उर्स में जरूर देवा शरीफ आऊंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.