diwali horizontal

ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड के कार्यकारी की बैठक में पाकिस्तान सरकार द्वारा शियों के विरुद्ध कानून नामूसे सहाबा का विरोध।

0 116
लखनऊ:  ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड के कार्यकारिणी की एक सभा अमीर आलम खान की अध्यक्षता में हुई यह सभा पाकिस्तान सरकार द्वारा शिऊ के खिलाफ नामूस ए सहाबा कानून पास किए जाने के विरोध में संपन्न हुई।
सभा में महासचिव हसन मेहंदी ने कहा कि पाकिस्तान में कई हजार शिया पिछले 36 सालों में मारे जा चुके हैं शियों की मस्जिदों इमामबाड़ों और धार्मिक जुलूसों पर हमले के बाद अब पाकिस्तान की सरकार ने एक कानून पास किया है जो हर तरह से शिया धर्म के विरुद्ध है और शियों के खिलाफ एक साजिश है जिसे हम भारत के शिया विरोध करते हैं। श्री मेहंदी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के शियों को देखकर भी शर्म नहीं आती जहां हिंदू कही जाने वाली सरकार पूरी शान और शौकत से मोहर्रम का प्रबंध करती है ।
देश का प्रधानमंत्री स्वयं इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि देता है और इस्लामी स्टेट कहे जाने वाले पाकिस्तान में शिया मुसलमान पर अत्याचार हो रहे हैं।
 सभा में एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें चेहल्लुम के दिन 7 सितंबर 12:00 बजे दिन विक्टोरिया स्ट्रीट पर पाकिस्तान के विरुद्ध एहतेजाज किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.