diwali horizontal

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में हुआ राखी प्रतियोगिता का आयोजन

0 65

लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में आगामी सप्ताह में रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तथा रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए गृह विज्ञान विभाग में राखी बनाओ और थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्राओं ने सुंदर थाल सजाए, जिन पर दीये और राखी रखी गई अन्य छात्राओं ने रंग-बिरंगी सजावट के साथ सुंदर राखियां बनाईं। छात्राओं द्वारा राखियां और थाल तैयार करते हुए देखना अद्भुत था

प्रतियोगिता का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह के संरक्षण और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉo तत्हीर फात्मा के नेतृत्व में किया गया प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण डॉ. कल्पना देवी और डॉ. जैनब मौलाई ने किया। थाल सजावट में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर गृह विज्ञान की सुश्री ज्योति भारती, सुश्री निशात फातिमा और सुश्री अनम अकमल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया

राखी बनाने में बी.ए. पंचम सेमेस्टर गृह विज्ञान की छात्राओं सुश्री शरीका अख्तर, सुश्री बरीरा युमन और सुश्री सानिया को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह था। विजेताओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए तथा शेष सभी विद्यार्थियों को गृह विज्ञान विभाग की ओर से भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.