diwali horizontal

पीएम मोदी ने नमो भारत कॉरिडोर के नए फेज का किया उद्घाटन,

0 117

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को नमो भारत कॉरिडोर के साथ-साथ कुल 12,200 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी है.पीएम मोदी ने रविवार को नमो भारत कॉरिडोर के तहत दिल्ली के न्यू अशोक नगर से यूपी के साहिबाबाद तक के खंड का उद्घाटन किया.

इन दोनों स्टेशनों के बीच इस कॉरिडोर का कुल 13 किलोमीटर का स्ट्रेच है. दिल्ली के न्यू अशोक नगर से चलने वाली नमो भारत ट्रेन का परिचालन आज शाम पांच बजे से शुरू होगा. पीएम मोदी ने रविवार को जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, उसमें जनकपुरी पश्चिम व कृष्णा पार्क के बीच बनकर तैयार हुई मेट्रो का कॉरिडोर भी शामिल है

नमो भारत कॉरिडोर के इस नए फेज के शुरू होने से अब दिल्ली से मेरठ के बीच क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नाय आयाम मिला है. आपको बता दें कि अभी तक साहिबाबाद और मेरठ के बीच पहले से ही 42 किलोमीटर का मार्ग चालू था. 42 किलोमीटर के इस रूट पर कुल 9 स्टेशन पड़ते थे. इस नए फेज के शुरू होने से अब ये पूरा रूट कुल 55 किलोमीटर का हो गया है और इसमें कुल स्टेशन की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV
Leave A Reply

Your email address will not be published.