diwali horizontal

शहीद सुधीर यादव को गार्ड ऑफ ऑनर पिता ने उठाए सवाल

0 150

कानपुर देहात:पोरबन्दर में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से शहीद हुए जवान सुधीर यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के हरिकिशनपुर गाँव पंहुचा शहीद सुधीर यादव के अंतिम दर्शन के लिए दूर दराज़ से आए लोग मौजूद रहे वही शहीद सुधीर यादव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था पूरे गाँव मे मातम सा पसरा हुआ था

इस दौरान शहीद सुधीर यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान , राज्यमंत्री राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला सहित सर्वदलीय नेताओं के साथ जिला प्रशासन ने सलामी दी वही शहीद जवान सुधीर यादव के पिता नवाब सिंह ने सरकार पर गम्भीर सवाल उठाए और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अग्निवीर भर्ती को गलत बताया शहीद जवान सुधीर यादव का अंतिम संस्कार कानपुर के बिठूर घाट पर किया जाऐगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.