diwali horizontal

गाजा का साथ देने वाले को ट्रंप ने घोषित किया आतंकी संगठन

0 66

अंतरराष्ट्रीय:अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है।

 

दरअसल गाजा में हमास के हिमायती एक संगठन को ट्रंप ने विदेशी आतंकवादी संगठन करार कर दिया है. व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को यमन के हूति विद्रोहियों, जिसे औपचारिक रूप से अंसार अल्लाह के तौर पर भी जाना जाता है, उन्हें फिर से “विदेशी आतंकवादी संगठन” घोषित किया है.

 

 

व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा,”हूतियों की एक्टिविटीज मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों और कर्मियों की सिक्योरिटी, हमारे करीबी साझेदारों की सेफ्टी और ग्लोबल समुद्री व्यापार के लिए खतरा है.” बता दें, हूति ज्यादातर यमन को कंट्रोल करते हैं बता दें, गाजा और इजराइल में रविवार को सीजफायर हो गया है और इसके बाद संगठन ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया था. जिसके बदले में इराइल ने 90 फिलिस्तीनी बंधकों की रिहाई की थी. संगठन का कहना है कि वह तब तक इन हमलों का जारी रखने वाला है तब तक गाजा में जंग नहीं रुक जाती है और वह फिलिस्तीनियों के समर्थन में हमेशा के लिए खड़ा है. हूतियों के इन हमलों की वजह से ग्लोबल शिपिंग पर काफी प्रभाव पड़ा था, जिससे कम्पनियों को दूसरा रूट इख्तेयार करना पड़ता था इस कदम के समर्थकों का कहना है कि यह कदम बहुत देर से उठाया गया, हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर उन सभी पर पड़ सकता है जो हूतियों की मदद करते हैं, जिनमें कुछ मदद करने वाले संगठन भी शामिल हैं. ट्रंप ने पदभार संभालने से पहले ही इन संगठनों (हूति और हिजबुल्लाह) के खिलाफ अपने रुख को साफ कर दिया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.