diwali horizontal

लखनऊ से कानपुर केवल 35 मिनट्स में।

0 1,538

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। एक्सप्रेसवे को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें इसे जून 2025 तक खोलने की बात कही जा रही है।

इस एक्सप्रेसवे के खुलने से उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 35-45 मिनट तक रह जाएगा। फिलहाल इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में 3 घंटे तक का समय लगता है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़िए।

जून में खुलेगा एक्सप्रेसवे?

लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन लोगों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जून से इसका 91 किलोमीटर का हिस्सा खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके खुलने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा केवल 35-45 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे खुल जाने के बाद कानपुर से लखनऊ एयरपोर्ट तक पहुंचने में कम वक्त लगेगा। वहीं, यह एक्सप्रेसवे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा हुआ है, जिससे दिल्ली का सफर भी आसान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके निर्माण का काम 80 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.