
लखनऊ: लखनऊ मे अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
वज़ीरगंज पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त ऑपरेशन मे झारखण्ड से हुई गिरफ़्तारी।

झारखण्ड राज्य के देवघर ज़िलें से 3 शातिर साइबर ठग वज़ीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
रियाज़ आलम, नियाज़ अंसारी और उल्फत अंसारी गिरफ्तार, व्हाट्स एप पर APK फ़ाइल एवं लिंक भेजकर उनके फोन को करते थे हैक, उनके मैसेज को अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लोगो के मोबाइल नंबर से लिंक अकाउंट की UPI एवं नेट बैंकिंग लॉगिन कर उनके खातो से रूपये ट्रांसफर करते थे जालसाज़ लोगो के मोबाइल पर व्हाट्स एप पर PM आवास योजना और PM कुसुम योजना की APK फ़ाइल भेजकर करते थे मोबाइल हैक APK फ़ाइल को डाउनलोड करने पर मोबाइल फ़ोन की गोपनीय जानकारी टेक्स्ट मैसेज व अन्य माध्यम से फॉरवर्ड हो जाती थीं हैकर के मोबाइल पर इंटरस्टेट गैंग के 3 साइबर क्रिमिनल हुए अरेस्ट 11 स्मार्ट फ़ोन और 1 कार हुई साइबर ठगों के पास से बरामद।।