diwali horizontal

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भगदड़, अफरातफरी,18 की मौत,घुटन के कारण कई लोग बेहोश!

559

BIG BREAKING

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन:   यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब अचानक प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी.

 

प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है।

 

दरअसल यहां कुंभ के लिए भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इस दौरान ज्यादातर लोगों के पास टिकट नहीं था। इस दौरान प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भारी भीड़ होने के चलते घुटन होने लगा। घुटन के कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर कई लोग बेहोश हो गए।

 

रेलवे के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल महाकुंभ के मद्देनजर ऑन डिमांड दो कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। उसी में यात्रा करने के लिए अचानक ही भारी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Comments are closed.