diwali horizontal

लखनऊ जेल में दो कैदियों की जान गई, मौत के बाद हुई थी सैंपल की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

0 297

 

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की जेल में 48 घंटों के भीतर दो कैदियों की मौत हो गई। दोनों कोरोनावायरस से संक्रमित थे। मौत के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई यह पहला मामला है, जब राज्य की किसी जेल में कोरोना से किसी कैदी की मौत हुई है। जेल प्रशासन का कहना है दोनों कैदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज अलग-अलग हॉस्पिटल में चल रहा था। एक कैदी को किडनी की प्रॉब्लम थी, दूसरे को हार्ट की बीमारी थी

मौत के बाद हुई थी सैंपल की जांच

जेल सुपरिटेंडेंट आशीष तिवारी ने बताया कि सोमवार को कैदी बच्चा यादव (42) पुत्र राकेश यादव की मौत हो गई। जिसका इलाज लोकबंधु हॉस्पिटल में चल रहा था

डॉक्टरों के अनुसार बच्चा यादव को हार्ट की समस्या थी। वहीं, रविवार को अमित गौतम की मौत हुई थी। उसकी तबियत अप्रैल माह से खराब चल रही थी। तभी से उसका इलाज किया जा रहा था वह किडनी की समस्या से पीड़ित था। रविवार की शाम बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सजायाफ्ता कैदी था

मौत के बाद दोनों की कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, जैसे ही रिपोर्ट आएगी तब मौत के कारण का पता चल पाएगा। अगर परिजन चाहेंगे तो मौत की अलग से भी जांच की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.